गरडिया महादेव मंदिर | Garadia Mahadev Mandir In Hindi

राजस्थान के कोटा शहर से लगभग 15  किलोमीटर दूरी पर मुकुंदरा हिल्स में स्तिथ Garadia Mahadev Mandir In Hindi गरडिया महादेव मंदिर शिव का समर्पित एक लोकप्रिय शिव मंदिर हैं। यह स्थान समुद्र तल से 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान भी कोटा के प्रसिद्ध पिकनिक स्‍पॉट में से गिना जाता है।

चंबल नदी के तट पर स्थित होने के कारण नदी के पानी के जल की वजह से यहां शांति का एहसास तो होता ही है साथ में नदियों से उत्पन कई मनमोहक द्रश्य देखने को यहा मिल जाते हैं। 

यहां का शांत और गम्‍भीर वातावरण यात्रियों को बरबरस अपनी ओर आकर्षित करता है। प्रकृति के शौकीन लोग यादगार समय बिताने के लिए यहां आना पसंद करते हैं। जो इसे पर्यटकों के घूमने के लिए कोटा की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक बनाती है। 

गरडिया महादेव मंदिर जाने का समय 

प्रतिदिन सुबह 6.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक

Leave a Comment