ताजमहल आगरा, भारत की शान और प्यार का प्रतीक | Taj Mahal Agra In Hindi

Tajmahal agra In Hindi ताजमहल_ भारत की शान और प्यार का प्रतीक ताजमहल भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। विश्व का सातवां अजूबा ताजमहल अपनी सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित है, 

ताजमहल मुगलकालीन स्थापत्य कला का अद्भुत चित्रण है, ताजमहल का निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नि मुमताज महल की याद में करवाया, इसलिए ताजमहल को प्यार की निशानी कहा जाता है, मोहब्बत की मिसाल समझे जाने वाली यह खूबसूरत इमारत विश्व में अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। 

शाहजहां ने ताजमहल का निर्माण 1632 ईस्वी में शुरू करवाया और 1653 ईस्वी में पूर्ण हुआ, ताजमहल 42 एकड़ के परिसर में फैला हुआ है। ताजमहल को वर्ष 1983 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया। वर्ष 2007 में ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में पहला स्थान प्राप्त हुआ

ताजमहल का इतिहास | History Of Tajmahal

ताजमहल भारत ही नहीं विश्व का सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखने वाला ऐतिहासिक पर्यटक स्थान है, मुगल शासक शाहजहां ने अपनी तीसरी बीवी मुमताज महल की मृत्यु के बाद उसकी याद में ताजमहल का निर्माण कराया, 

मुमताज महल शाहजहां की सबसे प्रिय पत्नी थी जिसे वह सबसे ज्यादा प्यार करता था, मुमताज महल की मृत्यु चौदहवी संतान को जन्म देते वक्त हो गई थी उसकी याद में बहुत ही सुंदर मकबरा बनाने की योजना बनाई, इसलिए ताजमहल को मुमताज का मकबरा भी कहा जाता है, 

ताजमहल को बनाने में लगभग 22 वर्ष लगे, सन 1632 ईस्वी में शुरू हुआ ताजमहल का निर्माण 1652 ईस्वी में पूर्ण हुआ। ताजमहल को सफेद संगमरमर से बनाया गया। शाहजहां ने ताजमहल बनाने के लिए बगदाद ,तुर्की सहित अनेक देशों से कारीगर बुलाए, ताज महल बनाने में करीब 20000 मजदूरों ने रात दिन मेहनत करके इस खूबसूरत इमारत को अदभुत रूप दिया, 

ताजमहल के विशालकाय गुंबद की ऊंचाई 60 फीट और चौड़ाई 80 फिट है, ताजमहल के चारों कोनों पर बहुत ही आकर्षक सुंदर नक्काशी युक्त चार मीनारों का निर्माण कराया, कहा जाता है कि शाहजहां ने ताजमहल के निर्माण के पश्चात मजदूरों की उंगलियां कटवा दी थी, ताकि दुनिया में ऐसी इमारत फिर कोई बनवा ना सके

Taj Mahal agra In Hindi ताजमहल की सुन्दरता_ताजमहल दुनिया का सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखने वाला ऐतिहासिक स्थान है, संगमरमर के सफेद पत्थरों से निर्मित ताजमहल प्रकृति का अद्भुत स्वर्ग है, संपूर्ण विश्व में प्यार की मिसाल ताजमहल का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है, 

भारत ही नहीं पूरे विश्व से पर्यटक प्रतिवर्ष  लाखों की संख्या में खूबसूरत इमारत को देखने आते हैं, ताजमहल रात्रि के समय चंद्रमा के साथ चमकता हुआ दिखाई देता है जिसे पर्यटक टकटकी लगाए हुए निहारने को मजबूर हो जाते है

ताजमहल के सामने विशालकाय गार्डन ताजमहल की खूबसूरती में चार चांद लगाता हैं, बगीचे में हरी हरी घास विभिन्न तरह के खूबसूरत फूल दर्शकों के मन को और अधिक रोमांचित करते हैं

ताजमहल का प्रधान वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी था

ताजमहल देखने का समय_प्रातः 10:00 बजे से 6:30 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहता है, दर्शक टिकट खिड़की से उचित टिकट लेकर प्रवेश कर सकते हैं, वर्तमान में रात्रि के समय 8: 30 pm से 12.00 बजे तक दर्शकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा कर देखने की व्यवस्था भी है इसका एक्स्ट्रा चार्ज लिया जाता है

Leave a Comment